खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-1 करारी शिकस्त दी, श्रृंखला जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां चौथे हॉकी टेस्ट मैच में भारत को 5-1 से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की।

एडिलेड, तीन दिसंबर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां चौथे हॉकी टेस्ट मैच में भारत को 5-1 से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की।

पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई जिसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 25वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर में भारतीय रक्षा पंक्ति ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन बाद में वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाई।

दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में भारतीय रक्षा पंक्ति बिखर गई जिसका फायदा उठाकर जेरेमी हेवर्ड (29वें) और जेक व्हीटन (30वें) ने 50 सेकेंड के अंदर दो गोल करके ऑस्ट्रेलिया को मध्यांतर से पहले बढ़त दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में पूरा दबदबा बनाया। टॉम विकम (34वें) ने उसकी बढ़त को मजबूत किया जबकि हेवर्ड ने 41वें मिनट में अपना दूसरा और टीम की तरफ से चौथा गोल किया।

मैट डॉसन ने 54वें मिनट में भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक को छका कर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पांचवा गोल दागा।

भारत ने बुधवार को तीसरे टेस्ट मैच में आखिरी क्षणों में गोल करके ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर श्रृंखला में अपनी उम्मीदें जीवंत रखी थी।

भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में 4-5 से हार गई थी जबकि तीसरे टेस्ट में ब्लैक गोवर्स की हैट्रिक के कारण उसे 4-7 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीम के बीच पांचवा और अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी