T20 World Cup 2024: 'टी20 विश्व कप अभ्यास मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास खिलाड़ियों की कमी', मिशेल मार्श ने कहा

ऑस्ट्रेलिया को खिलाड़ियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है और आईपीएल तथा टी20 विश्व कप के बीच कम समय के कारण अगले महीने होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के अभ्यास मैचों में सहायक स्टाफ के सदस्यों को स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतारने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.

Mitchell Marsh, Pat Cummins (Photo Credit: @cricketcomau)

मेलबर्न, 27 मई: ऑस्ट्रेलिया को खिलाड़ियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है और आईपीएल तथा टी20 विश्व कप के बीच कम समय के कारण अगले महीने होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के अभ्यास मैचों में सहायक स्टाफ के सदस्यों को स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतारने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. यह भी पढ़ें: Indian Cricket Team Players Arrive in New York: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जड़ेजा और अन्य भारतीय खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए पहुंचे न्यूयॉर्क, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया बुधवार को नामीबिया और शुक्रवार को त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगा लेकिन उनके पास दो मैचों के लिए सिर्फ आठ खिलाड़ी उपलब्ध हो सकते हैं क्योंकि उनमें से अधिकांश आईपीएल प्ले ऑफ में खेलने के बाद ब्रेक लेंगे.

पैर की मांसपेशियों की चोट से उबर रहे कप्तान मिशेल मार्श का भी नामीबिया के खिलाफ खेलना तय नहीं है. उन्होंने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, ‘‘हमारे पास खिलाड़ियों की कमी होगी. लेकिन यह अभ्यास मैच है. जिन खिलाड़ियों को खेलने की जरूरत है वे खेलेंगे और हम फिर वहां से तय करेंगे.’’

आईपीएल फाइनल रविवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, पैट कमिंस और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिचेल स्टार्क खेले थे.

इन तीनों के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलने वाले कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल इस हफ्ते के अंत में ही बारबडोस में विश्व कप टीम के साथ जुड़ेंगे जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलने वाले मार्कस स्टोइनिस के भी नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच के बाद ही त्रिनिदाद पहुंचने की उम्मीद है.

रिजर्व खिलाड़ी जैक फ्रेजर-मैकगर्क और मैट शॉर्ट भी पांच जून को ओमान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 विश्व कप मैच के बाद टीम से जुड़ेंगे. मार्श ने कहा, ‘‘लचीला होना महत्वपूर्ण है. जो खिलाड़ी आईपीएल में रहे हैं, वे काफी क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने उन्हें अपने परिवार से मिलने, तरोताजा होने और इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपने घर पर कुछ दिन बिताने को प्राथमिकता दी है’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतत: हम अपने 15 खिलाड़ी (सभी एक साथ) पा लेंगे लेकिन यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें ब्रेक दें, भले ही यह घर पर केवल कुछ दिनों के लिए ही क्यों ना हो, यह वास्तव में महत्वपूर्ण है.’’

आईसीसी के नियमों के अनुसार अभ्यास मैचों में मैदान पर उतरने वाले खिलाड़ियों को उसी देश से होना चाहिए जिसका वे प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इसका मतलब है एंड्रयू मैकडोनाल्ड, ब्रैड हॉज, जॉर्ज बेली (सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर) और आंद्रे बोरोवेक (पूर्व प्रथम श्रेणी विकेटकीपर) जैसे सहयोगी स्टाफ को मैदान पर उतरना पड़ सकता है.

मार्श अपनी चोट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से परामर्श करने के लिए अप्रैल में पर्थ जाने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ चार आईपीएल मैच खेले थे। वह तब से नहीं खेले हैं और अभी तक गेंदबाजी फिर से शुरू नहीं की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\