खेल की खबरें | हेड के 152 रन की मदद से आस्ट्रेलिया को 278 रन की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हेड ने तीसरे दिन अपनी पारी 112 रन से आगे बढ़ायी। तब आस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 343 रन था। हेड ने मैच के तीसरे दिन पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ 82 रन जोड़े। उन्हें लंच से कुछ देर पहले मार्क वुड ने बोल्ड किया।

हेड ने तीसरे दिन अपनी पारी 112 रन से आगे बढ़ायी। तब आस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 343 रन था। हेड ने मैच के तीसरे दिन पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ 82 रन जोड़े। उन्हें लंच से कुछ देर पहले मार्क वुड ने बोल्ड किया।

पहली पारी में 147 रन बनाने वाले इंग्लैंड ने लंच तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 23 रन बनाये थे।

पहली पारी में पहली गेंद पर आउट होने वाले रोरी बर्न्स को मिशेल स्टार्क के पहले ओवर में पगबाधा आउट दिया गया था, लेकिन डीआरएस के सहारे वह क्रीज पर टिके रहे। लंच के समय वह 13 और हसीब हमीद 10 रन पर खेल रहे थे। इंग्लैंड अब भी आस्ट्रेलिया से 255 रन पीछे है।

आस्ट्रेलिया गुरुवार को डेविड वार्नर (94) सहित तीन विकेट जल्दी जल्दी गंवाने से बड़ी बढ़त हासिल करने की स्थिति में नहीं दिख रहा था लेकिन हेड ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ पारी अच्छी तरह से आगे बढ़ायी।

हेड ने मैच के दूसरे दिन कप्तान पैट कमिन्स (12) के साथ 70 रन की भागीदारी निभायी थी। उन्होंने स्टार्क (35) के साथ आठवें विकेट के लिये 85 महत्वपूर्ण रन जोड़े और फिर नाथन लियोन (15) के साथ नौवें विकेट के लिये 29 रन की साझेदारी की।

इंग्लैंड की तरफ से ओली रोबिनसन ने 58 रन देकर तीन, वुड ने 85 रन देकर तीन और क्रिस वोक्स ने 76 रन देकर दो विकेट लिये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी