खेल की खबरें | चाय तक आस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 172 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड को पहली पारी को 325 रन पर समेटने के बाद आस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में केवल डेविड वार्नर का विकेट गंवाया।

इंग्लैंड को पहली पारी को 325 रन पर समेटने के बाद आस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में केवल डेविड वार्नर का विकेट गंवाया।

उस्मान ख्वाजा 45 और मार्नस लाबुशेन आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

जोश टंग ने वार्नर (25 रन) को पगबाधा आउट किया। इससे पहले वार्नर और ख्वाजा ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल हालात का डटकर सामना किया। इन दोनों ने 24 ओवर में 63 रन की भागीदारी निभायी।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन दायीं पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस टेस्ट से बाहर हो गये है। वह गुरुवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान चाय के सत्र के बाद गेंद के पीछे भागते हुए चोटिल हो गये थे। उन्होंने इससे पहले जैक क्राउली को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई थी।

वह शुक्रवार को बैसाखी के सहारे मैदान पर पहुंचे थे। वह टीम में कब वापसी करेंगे, इसका फैसला इस मैच के बाद होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार की रणनीति को आगे बढ़ते हुए रक्षात्मक क्षेत्ररक्षण तैनात कर बाउंसर फेंकना जारी रखा। आसमान में बादल छाये रहने के कारण परिस्थितियां गेंदबाजों के अनुकूल थी जिससे टीम ने नयी गेंद लेने से पहले ही इंग्लैंड की पारी समेट दी।

ऑस्ट्रेलिया की 416 रन की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 278 रन पर की थी।

दिन की दूसरी ही गेंद पर मिशेल स्टार्क ने कप्तान बेन स्टोक्स को चलता कर दिया। टीम ने 90 मिनट के अंदर 47 रन बनाकर अपने बचे हुए छह विकेट गंवा दिये।

स्टोक्स अपने कल के 17 रन के स्कोर में काई इजाफा किये बगैर तीसरे स्लिप में कैमरून ग्रीन को कैच देक पवेलियन लौट गये।

हैरी ब्रुक ने अपने 45 रन का अर्धशतकीय पारी में बदला लेकिन इस दौरान पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद उनकी हेलमेट से टकरा गयी। नौ टेस्ट में आठवां अर्धशतक लगाने वाले ब्रुक्स स्टार्क की बाउंसर गेंद पर बेसबॉल की तरह शॉट खेलकर कवर क्षेत्र में कमिंस को कैच दे बैठे।

स्टार्क के टेस्ट करियर का यह 313वां टेस्ट विकेट था और वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की सूची में मिशेल जानसन के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गये।

जॉनी बेयरस्टॉ (16 रन) जोश हेजलवुड की गेंद पर मिडऑन पर कमिंस को कैच देकर आउट हुए तो वही कामचाऊ गेंदबाज ट्रेविस हेड ने एक ही ओवर में ओली रोबिनसन (नौ) और स्टुअर्ट ब्रॉड (12) के विकेट चटकाये।

कप्तान कमिंस ने जोश टंग (एक) को शॉट लेग के पास कैच कराकर इंग्लैंड की पारी को 325 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया को इससे पहली पारी में 91 रन की बड़ी बढ़त मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड