खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कुसल परेरा और चरिथ असलंका की 35-35 रन की पारियों के बाद आखिरी ओवरों में भानुका राजपक्षे (नाबाद 33) की आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप एक के मैच में गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 154 रन बनाये।

दुबई, 28 अक्टूबर कुसल परेरा और चरिथ असलंका की 35-35 रन की पारियों के बाद आखिरी ओवरों में भानुका राजपक्षे (नाबाद 33) की आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप एक के मैच में गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 154 रन बनाये।

परेरा ने 25 गेंद तो वहीं असलंका ने 27 गेंद की पारी में एक समान चार चौके और एक छक्का जड़ा। राजपक्षे ने भी 26 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिये। इसमें जम्पा काफी किफायती रहे। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 12 रन खर्च किये।

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद पैट कमिंस ने तीसरे ओवर में पाथुम निसांका (सात)  को डेविड वार्नर के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को पहला झटका दिया।

शानदार लय में चल रहे चरिथ असलंका ने क्रीज पर कदम रखते ही इस ओवर में लगातार दो चौके लगाने के बाद अगले ओवर में ग्लेन मैक्सवेल का स्वागत छक्के से किया। उन्होंने इसके बाद एक और चौका जड़ा। मैक्सवेल के ओवर से श्रीलंका ने 16 रन जुटाए जिसमें पांच रन वाइड के भी थे।

सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा ने कमिंस के खिलाफ चौका जड़ा जिससे पावर प्ले में श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 53 रन हो गया।

परेरा ने नौवें ओवर में मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर रन गति को तेज करने की कोशिश की लेकिन एडम जम्पा ने 10वें ओवर में अपनी फिरकी में असलंका को फंसा लिया। असलंका ने स्वीप करने की कोशिश में स्टीव स्मिथ को आसान कैच थमा दिया। उन्होंने परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की।

कप्तान फिंच ने 11वें ओवर में गेंद मिशेल स्टार्क को थमाई और परेरा ने उनकी दूसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गये। जम्पा ने 12वें ओवर में अविष्का फर्नांडो (चार) और कमिंस ने 13वें ओवर में वानिंदु हसरंगा (चार) को चलता कर श्रीलंका को चौथा और पांचवां झटका दिया।

सोलह रन के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की रन गति पर अंकुश लगा लेकिन भानुका राजपक्षे ने स्टोइनिस के खिलाफ लगातार दो चौके और फिर छक्का जड़कर 17वें ओवर से 17 रन बटोरे।

अगले ओवर में कप्तान दासुन शनाका ने पैट कमिंस के खिलाफ चौका लगाया लेकिन एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठे। उन्होंने 19 गेंद में 12 रन बनाये।

श्रीलंकाई टीम आखिरी दो ओवर में सिर्फ दो चौके लगाने के बाद भी 19 रन बटोर कर प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Taxi, Auto Unions Strike: दिल्ली-एनसीआर में आज से कमर्शियल वाहनों का तीन दिवसीय स्ट्राइक शुरू, जानें उनकी प्रमुख मांगें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड