खेल की खबरें | दूसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया का दबदबा, दो विकेट पर 221 रन बनाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मार्नस लाबुशेन दो जीवनदान का फायदा उठाकर स्टंप के समय 95 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (95) के साथ दूसरे विकेट के लिए 172 रन जोड़े। दिन का खेल खत्म होने पर कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ 18 रन बनाकर लाबुशेन का साथ निभा रहे थे। दोनों तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

मार्नस लाबुशेन दो जीवनदान का फायदा उठाकर स्टंप के समय 95 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (95) के साथ दूसरे विकेट के लिए 172 रन जोड़े। दिन का खेल खत्म होने पर कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ 18 रन बनाकर लाबुशेन का साथ निभा रहे थे। दोनों तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

स्मिथ 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पहली बार आस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं। मैच की पूर्व संध्या पर रेस्टोरेंट में रात्रिभोज के दौरान कमिन्स को कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति का करीबी संपर्क माना गया जिसके कारण वह मैच से बाहर हो गए।

स्मिथ ने टॉस जीता और इसके बाद लगभग सब कुछ आस्ट्रेलिया के पक्ष में रहा।

अनुभवी जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी के बावजूद इंग्लैंड पूरे दिन में सिर्फ दो विकेट हासिल कर पाया।

आस्ट्रेलिया ने आठवें ओवर में ब्रॉड की गेंद पर मार्कस हैरिस (03) का विकेट गंवाया जिनका विकेटकीपर जोस बटलर ने शानदार कैच लपका। बटलर ने हालांकि इसके बाद 21 और 95 रन के स्कोर पर लाबुशेन के कैच छोड़े।

वार्नर ने खाता खोलने के लिए 20 गेंद ली। आस्ट्रेलिया ने पहले सत्र में धीमी बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 54 रन बनाए जबकि दूसरे सत्र में 28 ओवर में बिना विकेट गंवाए 84 रन जोड़े।

वार्नर और लाबुशेन ने रात के सत्र में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए छठी शतकीय साझेदारी की। पिछले हफ्ते गाबा में 156 रन जोड़ने वाली इस जोड़ी की यह लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी है।

वार्नर हालांकि बेन स्टोक्स की बाहर जाती शॉर्ट गेंद पर कवर्स में ब्रॉड को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 167 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके मारे।

स्टोक्स इससे पहले 35वें ओवर में दुर्भाग्यशाली रहे थे जब उनकी गेंद पर बटलर ने लाबुशेन का कैच टपका दिया था।

गुरुवार को हालांकि अधिकांश नाटकीय घटनाक्रम मैच से पहले हुआ। टॉस से तीन घंटे पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बताया कि कमिंस नहीं खेल सकेंगे जो बुधवार की रात एक रेस्टोरेंट में रात्रिभेज दौरान कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति के करीबी संपर्क में आ गए थे । उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई है ।

आस्ट्रेलिया के लिये स्मिथ पिछले तीन टेस्ट में तीसरे कप्तान हैं । टिम पेन ने चार साल पहले एक महिला सहकर्मी को अश्लील संदेश भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पिछले महीने कप्तानी छोड़ दी थी । उसके बाद तेज गेंदबाज कमिंस को बागडोर सौंपी गई जिनकी कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने पहला एशेज टेस्ट नौ विकेट से जीता ।

आस्ट्रेलियाई टीम में कमिंस की जगह माइकल नेसेर और बाजू में खिंचाव के कारण बाहर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को शामिल किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू