खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 188 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के चार-चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन पहली पारी में 188 रन पर ढेर कर दिया।

एडिलेड, 17 जनवरी कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के चार-चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन पहली पारी में 188 रन पर ढेर कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 59 रन बनाए थे। वह अभी वेस्टइंडीज से 129 रन पीछे है।

डेविड वार्नर के संन्यास लेने के बाद पारी का आगाज करने के लिए उतरे स्टीव स्मिथ (12) अपनी नई भूमिका में सफल नहीं रहे। उन्होंने शेमार जोसेफ की गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच दिया। जोसेफ ने इस तरह से टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया।

इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इसके बाद मार्नस लाबुशेन (10) को भी पवेलियन भेजा। उन्होंने अब तक 18 रन देकर दो विकेट लिए हैं। स्टंप उखड़ने के समय उस्मान ख्वाजा 30 और कैमरन ग्रीन छह रन पर खेल रहे थे। ग्रीन पिछले साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ पिछली श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की 3-0 से जीत में 19 विकेट लेने वाले कमिंस ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 41 रन देकर चार विकेट लिए। हेजलवुड ने 44 रन देकर चार विकेट हासिल किये। मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन ने एक-एक विकेट लिया।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे वेस्टइंडीज की तरफ से किर्क मैकेंजी ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे शेमार जोसेफ ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर 41 गेंद पर 36 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने केमार रोच (नाबाद 17) के साथ दसवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\