AUS vs NZ Final, ICC T20 World Cup: पहली बार ऑस्ट्रेलिया बनी टी20 वर्ल्ड चैंपियन, डेविड वार्नर-मिशेल मार्श ने खेली यादगार पारी

दो साल पहले 50 ओवरों के विश्व कप में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इंग्लैंड से फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में उपविजेता रहकर ही संतोष करना पड़ा. मार्श और वॉर्नर की पारियां विलियमसन की बल्लेबाजी पर भारी पड़ गई. मार्श ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाये जिनमें से ईश सोढी को जड़े दो छक्के शानदार रहे.

आस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

दुबई: मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के 50 गेंद में नाबाद 77 रन और डेविड वॉर्नर (David Warner) के अर्धशतक की मदद से वनडे क्रिकेट में पांच बार की विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया (Australia) ने रविवार को न्यूजीलैंड (New Zealand) को आठ विकेट से हराकर पहली बार टी20 विश्व कप (T20 World Cup) जीत लिया. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई न्यूजीलैंड टीम ने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की 48 गेंद में 85 रन की पारी की मदद से चार विकेट पर 172 रन बनाये. जवाब में ‘बड़े मैचों के खिलाड़ी’ वॉर्नर (38 गेंद में 53 रन) और मार्श ने सात गेंद बाकी रहते महज दो विकेट खोकर टीम को जीत दिलाई. AUS vs NZ Final, ICC T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर बना टी20 का नया चैंपियन

दो साल पहले 50 ओवरों के विश्व कप में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इंग्लैंड से फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में उपविजेता रहकर ही संतोष करना पड़ा. मार्श और वॉर्नर की पारियां विलियमसन की बल्लेबाजी पर भारी पड़ गई. मार्श ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाये जिनमें से ईश सोढी को जड़े दो छक्के शानदार रहे. टी20 विश्व कप टीम में अपने चयन को लेकर हुई आलोचना का उन्होंने अब तक के कैरियर की सबसे यादगार पारी खेलकर जवाब दिया.

वहीं टी20 क्रिकेट को ताबड़तोड़ प्रारूप के महारथियों का खेल मानने वालों की धारणा भी आस्ट्रेलिया ने तोड़ी दी जिसने पांच टेस्ट विशेषज्ञों तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और बल्लेबाज वॉर्नर तथा स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल किया था.

इसी मैदान पर आईपीएल की एक टीम द्वारा अपमानित हुए वॉर्नर ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई. आईपीएल में वॉर्नर की कप्तानी छीनी गई और उन्हें आखिरी मैचों में टीम में जगह भी नहीं दी गई थी. उन्होंने टी20 प्रारूप में ही सबसे बड़े मंच पर यादगार पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद किया.

वहीं पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई न्यूजीलैंड टीम पहले दस ओवर में रन बनाने के लिये जूझती नजर आई. मार्टिन गुप्टिल ने 35 गेंद में 28 रन बनाये. इसके बाद विलियमसन ने 48 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 85 रन बनाकर पारी का नक्शा बदल दिया. न्यूजीलैंड ने आखिरी दस ओवरों में 115 रन बनाकर फाइनल मुकाबले को रोमांचक बनाने की नींव रख दी.

अक्सर अपनी टीम के संकटमोचक साबित होने वाले विलियमसन ने बेहद खूबसूरती से बल्लेबाजी करते हुए पहली 16 गेंद में 15 रन बनाये. उस समय एडम जाम्पा किफायती गेंदबाजी कर रहे थे और गुप्टिल फॉर्म में नहीं थे. एक बार लय पकड़ने के बाद विलियमसन ने खुलकर खेला और अगली 32 गेंद में 70 रन बनाये.

विलियमसन टी20 विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले कप्तान बन गए जिन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पछाड़ा. उन्होंने 11वें ओवर में मिशेल स्टार्क को 19 रन जड़कर दबाव कम किया. इसी ओवर में जोश हेजलवुड ने उनका कैच भी छोड़ा. स्टार्क आज काफी महंगे साबित हुए जिन्होंने चार ओवर में 60 रन दिए.

स्टार्क का दूसरा ओवर जहां खराब रहा तो तीसरा ओवर और भी बदतर था जिसमें न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चार चौकों और एक छक्के के साथ 24 रन ले डाले. दूसरी ओर हेजलवुड ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि जाम्पा ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया.

न्यूजीलैंड की पारी कप्तान विलियमसन के नाम रही जिन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में क्यो शुमार किया जाता है. हर प्रारूप में तकनीकी कौशल के साथ संयम बनाये रखकर खेलना उनकी खूबी है और सबसे बड़ी बात यह है कि जरूरत के समय वह हमेशा फॉर्म में होते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Aaron Finch Adam Milne Adam Zampa AUS vs NZ Australia vs New Zealand Daryl Mitchell David Warner Glenn Maxwell Glenn Phillips ICC T20 World Cup Final ICC T20 World Cup Final 2021 Ish Sodhi James Neesham Josh Hazlewood Kane Williamson Marcus Stoinis Martin Guptill Matthew Wade Mitchell Marsh Mitchell Santner Mitchell Starc New Zealand vs Australia NZ vs AUS Pat Cummins Steve Smith T20 World Cup Final T20 World Cup Final 2021 Tim Seifert Tim Southee Trent Boult आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल 2021 आरोन फिंच ईश सोढ़ी एडम जम्पा एडम मिल्ने ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड केन विलियमसन खेल टी20 लीड फाइनल ग्लेन फिलिप्स ग्लेन मैक्सवेल जेम्स नीशम जोश हेजलवुड टिम साउदी टिम सीफर्ट टी20 विश्व कप फाइनल टी20 विश्व कप फाइनल 2021 ट्रेंट बोल्ट डेरिल मिचेल डेविड वॉर्नर न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस मार्कस स्टोइनिस मार्टिन गप्टिल मिचेल मार्श मिचेल सेंटनर मिचेल स्टार्क मैथ्यू वेड स्टीव स्मिथ

संबंधित खबरें

\