जरुरी जानकारी | एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध लाभ 41 प्रतिशत बढ़कर 528 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लि. का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 41 प्रतिशत बढ़कर 528 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से ब्याज आय में सुधार के कारण मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लि. का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 41 प्रतिशत बढ़कर 528 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से ब्याज आय में सुधार के कारण मुनाफा बढ़ा है।

पिछले वित्त वर्ष 2023-2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ने 375 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 4,732 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 3,186 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय बढ़कर 4,113 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,736 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति की गुणवत्ता के मामले में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) दिसंबर 2024 के अंत तक कुल कर्ज का 2.31 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.98 प्रतिशत थी।

शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज बढ़कर 0.91 प्रतिशत रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 0.68 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड