खेल की खबरें | निरंतरता पर है ध्यान, पर आईपीएल 2025 के लिए कुछ अन्य गेंदों पर भी काम कर रहे हैं वरुण चक्रवर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ‘मिस्ट्री’ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं और उनका मानना ​​है कि निरंतरता ही सफलता की कुंजी है और वह अपनी कला में नयी विविधता जोड़ने पर काम कर रहे हैं।

कोलकाता, 21 मार्च ‘मिस्ट्री’ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं और उनका मानना ​​है कि निरंतरता ही सफलता की कुंजी है और वह अपनी कला में नयी विविधता जोड़ने पर काम कर रहे हैं।

फिटनेस चुनौतियों से जूझने से लेकर भारत की हालिया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के सफर में अहम भूमिका निभाने तक ‘आर्किटेक्ट से क्रिकेटर’ बने इस खिलाड़ी का सफर शानदार रहा है।

चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान नौ विकेट हासिल किए जिसमें वह प्रतिद्वंद्वी टीम के चारों ओर जाल बुनने के लिए कुलदीप यादव (सात विकेट), रविंद्र जडेजा (पांच विकेट) और अक्षर पटेल (पांच विकेट) के साथ घातक स्पिन चौकड़ी साबित हुए।

चक्रवर्ती (33 वर्ष) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सबसे अहम चीज निरंतरता पर काम करना है जो महारत हासिल करने के लिए सबसे मुश्किल चीज है और मैं इसे हासिल करने के लिए लगातार काम कर रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और साथ ही मैं कुछ अन्य गेंदों पर भी काम कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि आने वाले मैचों में मैं इनका इस्तेमाल करके अच्छा प्रदर्शन करूंगा। ’’

मौजूदा चैंपियन केकेआर शनिवार को यहां ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत करेगी।

इस सत्र के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक में चक्रवर्ती का सामना आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से होगा।

हालांकि उन्होंने बेंगलुरु की इस फ्रेंचाइजी के साथ किसी विशेष प्रतिद्वंद्विता से इनकार करते हुए कहा, ‘‘कुछ खास नहीं, बस उनके खिलाफ मैच की परिस्थितियां ही ऐसी थीं कि मुझे विकेट लेने में मदद मिली। उन सभी मैच में परिस्थितियां हमारे लिए पूरी तरह से अनुकूल थीं इसलिए मैं सर्वश्रेष्ठ संभव परिणाम निकालने में सक्षम रहा। ’’

केकेआर में अब अजिंक्य रहाणे के रूप में नया कप्तान है और ‘मेंटोंर’ के तौर पर टी20 के महान क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो हैं।

तमिलनाडु के इस स्पिनर ने कहा, ‘‘टीम अच्छी दिख रही है। मुझे लगता है कि यह बस तालमेल बिठाने और सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश के साथ लगातार प्रदर्शन करने की बात है। अगर हम पहले तीन मैच में निश्चित ‘कोर’ टीम बनाने में सफल रहे तो इस सत्र में हमारे पास आगे बढ़िया मौका होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू