देश की खबरें | दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाने का प्रयास; डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में मंगलवार को पुलिस को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में मंगलवार को पुलिस को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें गंभीर रूप से झुलसी एक महिला के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना जीटीबी अस्पताल से मिली। यह सूचना उपसंभागीय मजिस्ट्रेट को दी गई, जिन्होंने महिला का बयान दर्ज किया।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वाले दहेज के रूप में पांच लाख रुपये मांग रहे थे। पीड़िता के अनुसार, जब वह नहीं मानी तो उन्होंने उसके ऊपर ‘तेल’ डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया।

पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उनके आवास पर छापा मारा गया, लेकिन वे सभी फरार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें (आरोपियों) गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।’’

महिला ने दिल्ली महिला आयोग को बताया कि उसका पति उसके साथ अक्सर मार-पीट करता था। उसने बताया कि दो सितंबर को भी पति ने महिला के साथ झगड़ा किया और उसे आग लगा दी।

दिल्ली महिला आयोग ने इसे ‘गंभीर’ घटना करार देते हुए पुलिस से प्राथमिकी की प्रति और आरोपियों के बारे में विस्तृत ब्योरा मांगा है। आयोग ने पुलिस से नौ सितंबर तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) भी सौंपने को कहा है।

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, "महिला बुरी तरह से झुलस गई है और अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। यह शर्मनाक है कि देश में अभी भी दहेज के लिए महिलाओं को जलाया जा रहा है... आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\