देश की खबरें | अपहृत युवती को मुक्त कराने गयी पुलिस टीम पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार को एक अपहृत युवती को मुक्त कराने गयी हरदोई जिले की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और युवती को भी छुड़ा ले गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार को एक अपहृत युवती को मुक्त कराने गयी हरदोई जिले की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और युवती को भी छुड़ा ले गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

हरदोई जिले के पुलिस अधिकारी किरण पाल सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि उनके जिले के हरपालपुर थाने में एक माह पूर्व 25 वर्षीय युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस को पता लगा था कि वह युवती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र स्थित कुर्रिया कलां गांव में मौजूद है।

उन्होंने बताया कि इस जानकारी पर वह पुलिस बल के साथ आज सुबह कुर्रिया कलां गांव पहुंचे और आरोपी मोहित के घर से युवती को बरामद कर लिया लेकिन जब वह युवती को साथ ले जाने लगे तभी ग्रामीणों ने पुलिस दल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

सिंह ने बताया कि एकाएक हुए हमले में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि इसी बीच हमलावर बरामद युवती को भी पुलिस के कब्जे से छुड़ा ले गए । उन्होंने बताया कि हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ दी तथा उसके चालक मुकेश सिंह को पीट-पीट कर घायल कर दिया।

कांट थाने के प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हरदोई पुलिस के दारोगा किरण पाल सिंह की तहरीर पर हत्या का प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालना आदि गंभीर आरोपों में 12 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी