देश की खबरें | प्रतापगढ़ में पुलिस व राजस्व टीम पर हमला, पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के बेलसण्डी गांव में पट्टे की जमीन की पैमाइश के दौरान पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रतापगढ़, पांच नवंबर उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के बेलसण्डी गांव में पट्टे की जमीन की पैमाइश के दौरान पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पट्टी के पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) दिलीप सिंह ने शनिवार को बताया कि कोतवाली पट्टी के अंतर्गत बेलसण्डी गांव में पट्टा धारक अर्णिमा यादव ने अवैध कब्जे की शिकायत की थी जिसके बाद पट्टी के उपजिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश श्रीवास्तव और लेखपाल अमित यादव गांव गए थे।

‍उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश के दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया और पुलिस व राजस्व कर्मियों से भिड़ गए व मकान की छत से पुरुष व महिलाओं ने पथराव किया।

उन्होंने बताया कि पथराव में कांस्टेबल राजेश पाल, सौरभ यादव और पट्टा धारक का पति शुभम यादव घायल हो गए।

सिंह ने बताया इसी दौरान एक छप्पर में आग लग गयी और आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया गया तथा अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया।

पुलिस ने उपनिरीक्षक अजीत सिंह की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने व बलवा करने समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मोहम्मद रमज़ान, फिरोज़ उर्फ़ समीर, खुशबू, नसरीन व शमशेर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड