देश की खबरें | मप्र पुलिस पर हमला: दिग्विजय सिंह ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में रेत माफिया द्वारा एक पुलिस निरीक्षक पर कथित रूप से हमला किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सत्तारुढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अवैध गतिविधि में शामिल लोगों का हौसला बढ़ता जा है क्योंकि वे ‘‘विधायकों और मंत्रियों को कमीशन दे रहे हैं।’’

ग्वालियर, छह फरवरी मध्य प्रदेश में रेत माफिया द्वारा एक पुलिस निरीक्षक पर कथित रूप से हमला किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सत्तारुढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अवैध गतिविधि में शामिल लोगों का हौसला बढ़ता जा है क्योंकि वे ‘‘विधायकों और मंत्रियों को कमीशन दे रहे हैं।’’

वहीं, भाजपा ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस की कार्य संस्कृति झलकती है।

ग्वालियर शहर के पास शुक्रवार को अवैध रूप से रेत का उत्खनन करके परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को पुलिस के निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाहा पर चढ़ा दिया। इससे कुशवाहा घायल हो गए।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि कुशवाहा को अस्पताल में भर्ती कराकर उनका उपचार किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अवैध खनन में शामिल लोग विधायकों (भाजपा के) और मंत्रियों को कमीशन देते हैं। जाहिर है कि इससे इन लोगों को कानून का कोई डर नहीं है और ये हर दिन पुलिस और प्रशासन (अधिकारियों) पर हमला करते हैं। ऐसे लोग यह स्वीकार नहीं कर सकते कि पैसे देने के बावजूद उन्हें रोका जाये।’’

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर प्रशासन गंभीरता से काम करे तो एक दिन में रेत का अवैध खनन रोका जा सकता है।

दिग्विजय सिंह पर पलटवार हुए मध्य प्रदेश भाजपा सचिव राहुल कोठारी ने पीटीआई- से कहा कि उनके विचार कांग्रेस की ‘‘अंदर की संस्कृति और कामकाजी तरीके’ को दर्शाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\