विदेश की खबरें | उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में जांच चौकी पर हमला, दो सुरक्षा कर्मी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान स्थित एक जांच चौकी पर किए गए हमले में कम से कम दो सुरक्षा कर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 13 जून उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान स्थित एक जांच चौकी पर किए गए हमले में कम से कम दो सुरक्षा कर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुर्रम जिले के सीमावर्ती शहर हुसैन मेला में जांच चौकी पर आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार रात अचानक हमला कर दिया।

अधिकारियों ने दावा किया है कि अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत से कुर्रम जिले में घुसपैठ कर आतंकवादी यहां पहुंचे थे।

घायलों को इलाज के लिए पेशावर के एक अस्पताल में ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू करने के बाद एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग आतंकवादी को पकड़ने में कामयाब रहे, जिसने कबूल किया कि तालिबान ने हथियार मुहैया कराए थे और चौकी पर हमले का आदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट