विदेश की खबरें | क्रीमिया के अहम पुल पर हमले को नाकाम किया : रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस हमले की वजह से एक साल में तीसरी बार इस अहम पुल को अस्थायी रूप से यातयात के लिए बंद करना पड़ा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस हमले की वजह से एक साल में तीसरी बार इस अहम पुल को अस्थायी रूप से यातयात के लिए बंद करना पड़ा है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक नौसैनिक ड्रोन को शुक्रवार देर रात और दो अन्य को शनिवार सुबह मार गिराया गया। हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

यूक्रेन के साथ युद्ध में क्रेमलिन बलों के लिए केर्च पुल एक प्रमुख आपूर्ति मार्ग है। रूस द्वारा यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू करने के बाद से इस पुल को बार-बार निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने अनुसार यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में भी यूक्रेन के दो ड्रोन को मार गिराया गया है।

बेलगोरोड के क्षेत्रीय गवर्नर रोमन स्टारोवोइट ने कहा कि यूक्रेन की सीमा से सटे कुर्स्क क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को गोलाबारी के दौरान एक महिला घायल हो गई। उन्होंने गोलाबारी के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया।

यूक्रेन के अधिकारी आम तौर पर रूसी धरती पर हमलों पर टिप्पणी करने से बचते हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि हमले उनकी ओर से किए गए या नहीं। रूसी सीमा क्षेत्रों पर ड्रोन हमले और गोलाबारी नियमित तौर पर होती रहती है।

यूक्रेन की सेना ने शनिवार को एक नियमित विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान रूस ने कई रॉकेट लॉन्चरों से 42 हमले किए हैं। इनके अलावा चार मिसाइलें दागी हैं और 39 हवाई हमले किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान