खेल की खबरें | चैंपियन्स लीग के अंतिम 16 में पहुंचा एटलेटिको मैड्रिड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एटलेटिको को क्वालीफाई करने के लिये ग्रुप बी के इस मैच में जीत की जरूरत थी। पोर्टो के पास भी क्वालीफाई करने का मौका था। उसने इस मैच में दूसरे स्थान पर रहकर शुरुआत की थी। वह एटलेटिको और एसी मिलान से एक अंक आगे था।

एटलेटिको को क्वालीफाई करने के लिये ग्रुप बी के इस मैच में जीत की जरूरत थी। पोर्टो के पास भी क्वालीफाई करने का मौका था। उसने इस मैच में दूसरे स्थान पर रहकर शुरुआत की थी। वह एटलेटिको और एसी मिलान से एक अंक आगे था।

मिलान को लिवरपूल ने 2-1 से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की। ऐसे में पोर्टो और एटलेटिको का मैच महत्वपूर्ण बन गया था। एटलेटिको के दो और पोर्टो के एक खिलाड़ी को लाल कार्ड मिलने के कारण दूसरे हाफ में मैदान छोड़ना पड़ा था।

एंटोनी ग्रीजमैन ने 56वें मिनट में एटलेटिको को बढ़त दिलायी। एंजेल कोरिया और रोड्रिगो डि पॉल ने 90 मिनट का खेल होने के बाद गोल करके एटलेटिको की बढ़त 3-0 कर दी। पोर्टों को इसके बाद आखिरी क्षणों में पेनल्टी मिली जिसे सर्जियो ओलिवियरा ने गोल में बदला।

इस बीच लियोनेल मेस्सी और काइलन एमबापे के दो – दो गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने क्लब ब्रूज को 4-1 से हराया। ग्रुप ए में मैनचेस्टर सिटी को हालांकि आरबी लिपजिग से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। सिटी ग्रुप में शीर्ष पर रहकर जबकि पीएसजी दूसरे स्थान की टीम के रूप में आगे बढ़ने में सफल रही।

इस बीच अजॉक्स ने स्पोर्टिंग को 4-2 से हराकर ग्रुप सी में लगातार छठी जीत दर्ज की। अजॉक्स के स्ट्राइकर सेबेस्टियन हालेर ने सभी मैचों में गोल करने का रिकार्ड बनाया। स्पोर्टिंग हार के बावजूद दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई करने में सफल रहा।

रीयाल मैड्रिड ने ग्रुप डी में इंटर मिलान को 2-0 से हराया। ये दोनों टीमें पहले ही अंतिम 16 में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश