खेल की खबरें | हैदराबाद एफसी को हराकर एटीके मोहन बागान फाइनल में, बेंगलुरू एफसी से होगी भिड़ंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एटीके मोहन बागान ने हैदराबाद एफसी को रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना बेंगलुरू एफसी से होगा।

कोलकाता, 13 मार्च एटीके मोहन बागान ने हैदराबाद एफसी को रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना बेंगलुरू एफसी से होगा।

पहले चरण का मुकाबला गोल रहित बराबर रहने के बाद दूसरे चरण में भी नियमित और अतरिक्त समय के 120 मिनट के बाद दोनों टीम गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद नतीजे के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया।

एटीके मोहन बागान के कप्तान प्रीतम कोटल ने सफल प्रयास के साथ पेनल्टी शूटआउट में अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

जेवियर सिवेरियो के प्रयास को विफल करने का श्रेय एटीके मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ जाता है।

विजेता टीम के लिए दिमित्री पेट्राटोस, फेडेरिको गैलेगो और मनवीर सिंह अन्य स्कोरर रहे।

हैदराबाद एफसी ने एक और मौका गंवाया जब बार्थोलोमेव ओगबेचे का शॉट पोस्ट से टकराया और दो मौके चूकने से टीम को हार झेलनी पड़ी।

हैदराबाद की टीम के लिए जोआओ विक्टर, दानू और रीगन ने गोल किए लेकिन यह पर्याप्त नहीं थे।

फाइनल शनिवार को गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार