देश की खबरें | आतिशी ने आम आदमी पार्टी को आम लोगों के लिए उम्मीद की किरण बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) आम लोगों के लिए एकमात्र ‘उम्मीद की किरण’ है क्योंकि जनता देश में ‘कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों के कुशासन’ से निराश हो चुकी है।
बेंगलुरु, चार जुलाई दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) आम लोगों के लिए एकमात्र ‘उम्मीद की किरण’ है क्योंकि जनता देश में ‘कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों के कुशासन’ से निराश हो चुकी है।
उन्होंने यहां ‘आप’ कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में भी पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है।
आतिशी ने कहा, “जब हम पिछले दस वर्षों में दिल्ली में हासिल की गई उपलब्धियों और पंजाब में हमारे द्वारा प्रदान किए जा रहे साफ व ईमानदार शासन को देखते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि बदलाव तभी संभव है जब साधारण लोग सत्ता में आएं। ”
उन्होंने कहा, “अगर आप मेरी तरफ देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि एक आम आदमी भी मुख्यमंत्री बन सकता है।”
आतिशी ने कहा कि देश भर में जनता द्वारा वैकल्पिक राजनीति का स्वागत किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे सभी कार्यकर्ताओं को जनता के कल्याण के लिए दिन-रात काम करना चाहिए, चाहे हम सत्ता में हों या नहीं। तभी राजनीतिक परिवर्तन संभव है।”
‘आप’ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव (संगठन) पृथ्वी रेड्डी, प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री चंद्रू और पार्टी के अन्य नेता इस अवसर पर मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)