खेल की खबरें | एथलेटिक बिलबाओ को विलारीयाल ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताहांत एथलेटिक ने मालोर्का को हराकर चार दशक में पहली कोपा डेल रे ट्रॉफी जीती।

पिछले सप्ताहांत एथलेटिक ने मालोर्का को हराकर चार दशक में पहली कोपा डेल रे ट्रॉफी जीती।

रविवार को विलारीयाल के खिलाफ मुकाबले के दौरान ट्रॉफी को दर्शकों के लिए सैन मेम्स स्टेडियम में रखा गया था।

एथलेटिक को 66वें मिनट में ओइहान सांचे ने बढ़त दिलाई। इससे लगभग 20 मिनट पहले सेंटियागो कोमेसाना को फाउल करने पर दूसरा लाल कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया था।

हालांकि जब लग रहा था कि एथलेटिक की टीम मैच जीत लेगी तब दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में डेनी पारेजो ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।

इस ड्रॉ से एथलेटिक की चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम अभी चौथे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड से चार अंक पीछे है जबकि सात मैच बचे हैं।

एटलेटिको ने शनिवार को तीसरे स्थान पर चल रहे गिरोना को 3-1 से हराया था।

विलारीयाल की टीम नौवें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त