देश की खबरें | ‘नास्तिक देश’ चीन लंबे समय से दलाई लामा को बदनाम कर रहा है: जिगदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्य तेनजिंग जिगदल ने बृहस्पतिवार को चीन को एक ‘‘नास्तिक देश’’ करार दिया, जो लंबे समय से दलाई लामा को बदनाम कर रहा है।

शिमला, तीन जुलाई निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्य तेनजिंग जिगदल ने बृहस्पतिवार को चीन को एक ‘‘नास्तिक देश’’ करार दिया, जो लंबे समय से दलाई लामा को बदनाम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी के संबंध में निर्णय स्थापित संस्था और तिब्बती बौद्ध नेता द्वारा ही लिया जाएगा।

अपने 90वें जन्मदिन से पहले तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बुधवार को कहा था कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी और केवल गादेन फोडरंग ट्रस्ट के पास उनके उत्तराधिकारी को तय करने का अधिकार होगा।

जिगदल ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘दलाई लामा के उत्तराधिकारी का चयन आध्यात्मिक प्रक्रिया और स्थापित तिब्बती प्रथा के माध्यम से किया जाएगा, जैसा कि वर्तमान दलाई लामा समेत अन्य दलाई लामाओं के साथ होता है।’’

चीन ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेता की उत्तराधिकार योजना को खारिज कर दिया तथा इस बात पर जोर दिया कि किसी भी भावी उत्तराधिकारी को उसकी स्वीकृति मिलनी चाहिए। इस तरह, तिब्बती बौद्ध धर्म के चीनी सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ दशकों से जारी संघर्ष में एक नया अध्याय जुड़ गया।

चीन के इस दावे को खारिज करते हुए कि 15वें दलाई लामा के लिए उसकी मंजूरी जरूरी है, जिगदल ने कहा कि सीमाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है और वह (उत्तराधिकारी) कहीं भी जन्म ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन का दावा विडंबनापूर्ण और पाखंडपूर्ण है क्योंकि वह एक नास्तिक देश है और लंबे समय से दलाई लामा को बदनाम कर रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान