विदेश की खबरें | इक्वाडोर की जेल में गिरोहों के बीच लड़ाई में कम से कम 68 कैदियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना के काफी देर बाद तक स्थिति अनियंत्रित रही। अधिकारियों ने बताया कि जेल के अंदर मौजूद अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई का यह ताजा मामला है। घटना तटीय शहर गुआयाकिल में जेल में सुबह होने से पहले हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ शव झुलसे हुए, जेल के अंदर जमीन पर पड़े दिख रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के काफी देर बाद तक स्थिति अनियंत्रित रही। अधिकारियों ने बताया कि जेल के अंदर मौजूद अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई का यह ताजा मामला है। घटना तटीय शहर गुआयाकिल में जेल में सुबह होने से पहले हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ शव झुलसे हुए, जेल के अंदर जमीन पर पड़े दिख रहे हैं।

गुआस प्रांत के गवर्नर पाब्लो अरोसेमेना ने कहा कि शुरुआती लड़ाई करीब आठ घंटे तक चली। कैदियों ने पैवेलियन दो में जाने के लिए दीवार को डायनामाइट से उड़ाने का प्रयास किया और आगजनी की। अरोसेमेना ने कहा, ‘‘हम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ रहे हैं, यह बहुत मुश्किल है।’’

राष्ट्रपति के प्रवक्ता कार्लोस जिजोन ने बताया, ‘‘हमें लिटोरल पेनिटेंशरी में नयी झड़पों की सूचना मिली है ... हॉल 12 के कैदियों ने हॉल सात के उन लोगों पर हमला किया, जो कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि लगभग 700 पुलिस अधिकारी जेल के अंदर एक दल के साथ स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या अधिकारियों ने परिसर पर नियंत्रण हासिल कर लिया है या घटना में क्या कोई और हताहत हुआ है।

इससे पूर्व दो महीने पहले सितंबर में लिटोरल जेल में गिरोहों के बीच रक्तपात हुआ था जिसमें 119 लोग मारे गए थे। जेल में 8000 से अधिक कैदी हैं।

पुलिस कमांडर जनरल तान्या वरेला ने कहा कि ड्रोन से पता चला कि तीन पैवेलियन में कैदी बंदूकें और विस्फोटकों से लैस थे। अधिकारियों ने बताया कि कैदियों को आपूर्ति में लगे वाहनों के माध्यम से हथियारों और गोला बारूद की तस्करी और कभी-कभी यह ड्रोन के द्वारा भी किया जाता है।

राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो द्वारा अक्टूबर में घोषित राष्ट्रीय आपातकाल के बीच जेल में हिंसा की घटना हुई है। राष्ट्रीय आपातकाल सुरक्षा बलों को मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अपराधों से लड़ने का अधिकार देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट