ताजा खबरें | कम से कम 24 राज्यों ने चार श्रम संहिताओं पर मसौदा नियमों को पूर्व-प्रकाशित किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को कहा कि श्रम सुधारों में प्रगति हो रही है और कम से कम 24 राज्यों ने मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध तथा व्यावसायिक सुरक्षा पर चार श्रम संहिताओं के लिए मसौदा नियमों को पूर्व-प्रकाशित कर लिया है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई सरकार ने सोमवार को कहा कि श्रम सुधारों में प्रगति हो रही है और कम से कम 24 राज्यों ने मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध तथा व्यावसायिक सुरक्षा पर चार श्रम संहिताओं के लिए मसौदा नियमों को पूर्व-प्रकाशित कर लिया है।

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने मजदूरी पर संहिता के तहत मसौदा नियमों को पूर्व-प्रकाशित किया है, 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने औद्योगिक संबंध संहिता के तहत, 25 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने सामाजिक सुरक्षा पर संहिता के तहत और 24 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने व्यावसायिक सुरक्षा तथा स्वास्थ्य एवं कार्य दशाओं पर संहिता के तहत मसौदा नियमों को पूर्व-प्रकाशित किया है।

‘श्रम’ संविधान की समवर्ती सूची का विषय है और संहिताओं के तहत नियमों को बनाने का अधिकार केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के पास है।

रामेश्वर तेली ने कहा कि केंद्र सरकार ने चार श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मसौदा नियमों को पूर्व-प्रकाशित किया है और सभी हितधारकों की टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि लगभग सभी राज्यों ने चार श्रम संहिताओं पर मसौदा नियम तैयार कर लिये हैं और उचित समय पर नये नियमों को लागू किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\