विदेश की खबरें | अमेरिका के मेन राज्य में गोलीबारी में कम से कम 16 लोगों की मौत, संदिग्ध की तलाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेविस्टन (अमेरिका), 26 अक्टूबर (एपी) अमेरिका में मेन राज्य के लेविस्टन में एक व्यक्ति ने बुधवार को दो जगहों पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। संदिग्ध अभी फरार है और पुलिस ने लोगों से घरों के भीतर रहने तथा सड़कों पर न निकलने की अपील की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लेविस्टन (अमेरिका), 26 अक्टूबर (एपी) अमेरिका में मेन राज्य के लेविस्टन में एक व्यक्ति ने बुधवार को दो जगहों पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। संदिग्ध अभी फरार है और पुलिस ने लोगों से घरों के भीतर रहने तथा सड़कों पर न निकलने की अपील की है।

इस घटना से राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया है।

पुलिस के एक बुलेटिन में संदिग्ध की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गयी है जिसे यूएस आर्मी रिजर्व प्रशिक्षण केंद्र में आग्नेयास्त्र प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया गया था।

‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को मिले दस्तावेजों में लिखा गया है कि कार्ड इस साल गर्मियों में दो सप्ताह तक एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती था। इसमें उसके इलाज या उसकी स्थिति के बारे में जानकारियां नहीं हैं।

दस्तावेजों में यह भी उल्लेख है कि कार्ड ने मेन के साको शहर में एक सैन्य प्रशिक्षण आधार शिविर में गोलीबारी की धमकी दी थी।

लेविस्टन पुलिस ने पहले फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया था कि वे स्कीमेंगीस बार और एक ‘बोलिंग एले’ स्थल पर गोलीबारी की घटना से निपट रहे हैं। एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं जिनमें बंदूकधारी अपने कंधे पर हथियार रखकर एक स्थान पर चलते हुए दिख रहा है।

प्राधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी रात करीब सात बजे शुरू हुई।

दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि कई लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने कहा, ‘‘कृपया सड़कों को खाली करें ताकि आपातकर्मी अस्पतालों तक पहुंच सकें।’’

शेरिफ कार्यालय ने कहा, ‘‘हम सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जांच पूरी होने तक दरवाजे बंद रखने का आग्रह करते हैं।’’

मेन के जन सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने निवासियों से अपने घरों के अंदर रहने का अनुरोध किया है।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने गवर्नर जैनेट मिल्स और राज्य के सीनेट तथा प्रतिनिधि सभा के सदस्यों से फोन पर बात की और ‘‘इस वीभत्स हमले के मद्देनजर पूरी संघीय सहायता देने’’ का आश्वासन दिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू