विदेश की खबरें | डॉमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे के नीचे लोगों की तलाश की जा रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे के नीचे लोगों की तलाश की जा रही है।

आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि मलबे के नीचे दबे कई लोग अब भी जिंदा हैं और प्राधिकारी तब तक हार नहीं मानेंगे, जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को बाहर न निकाल लिया जाए।’’

मेंडेज ने बताया कि घायलों में मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज भी शामिल हैं, जो छत गिरने के दौरान नाइटक्लब में प्रस्तुति दे रही थीं।

राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि सभी बचाव एजेंसियां ​​प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘‘अथक प्रयास’’ कर रही हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘हमें जेट सेट नाइटक्लब में हुई त्रासदी पर गहरा दुख है। हादसे के बाद से हम मिनट दर मिनट इससे जुड़ी जानकारी ले रहे हैं।’’

अबिनाडर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और अपनों को खोज रहे लोगों को गले लगाया। हालांकि, उन्होंने संवाददाताओं के सवालों के जवाब देने से परहेज किया।

नाइटक्लब की छत गिरने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\