विदेश की खबरें | मध्य यमन में गैस स्टेशन पर विस्फोट से आग लगी, कम से कम 15 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काहिरा, 12 जनवरी (एपी) मध्य यमन में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काहिरा, 12 जनवरी (एपी) मध्य यमन में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट शनिवार को बायदा प्रांत के जहेर जिले में हुआ। बयान के अनुसार, कम से कम 67 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 40 की हालत गंभीर है।

मंत्रालय ने कहा कि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ऑनलाइन प्रसारित फुटेज में भीषण आग दिखाई दे रही है।

आग के कारण वाहन जलकर राख हो गए और आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस