विदेश की खबरें | यूक्रेन पर रूसी हमलों में कम से कम 14 लोग घायल, यूरोपीय संघ की प्रमुख ने किया कीव का दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों के मुताबिक, यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेन यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोमिदीर जेलेंस्की से मिलने के लिए कीव पहुंची।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों के मुताबिक, यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेन यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोमिदीर जेलेंस्की से मिलने के लिए कीव पहुंची।

जपोरिज्जिया क्षेत्र के गवर्नर युरी मालाश्को ने कहा कि जरीचने गांव पर रूस द्वारा किए गए एक रॉकेट हमले में नौ लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में क्षेत्र के कुल 26 शहरों और बस्तियों पर हमले हुए हैं।

गवर्नर ओलेक्जेंडर प्रोकुडीन ने कहा कि खेरसोन क्षेत्र में पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ये हमले तोप, मोर्टार, ड्रोन, लड़ाकू विमानों और टैंकों से किए गए हैं।

यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेन शनिवार सुबह कीव पहुंचीं और जेलेंस्की से मुलाकात की।

वॉन डेर लेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि उनके छठे दौरे के दौरान हुई वार्ता में जिन विषयों पर चर्चा हुई उनमें यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने की पहल और युद्ध जारी रखने के लिए रूस को कैसे सबक सिखाया जाए जैसे बिंदु शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी