जरुरी जानकारी | एश्योरेंस इंटरनेशनल दो साल में 2,000 लोगों को देगी नौकरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी एश्योरेंस इंटरनेशनल अपनी वृद्धि रणनीति के तहत अगले दो साल में भारत में 2,000 लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रही है।
नयी दिल्ली, 27 सितंबर वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी एश्योरेंस इंटरनेशनल अपनी वृद्धि रणनीति के तहत अगले दो साल में भारत में 2,000 लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रही है।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि वह विभिन्न वैश्विक ब्रांड के लिए लाइसेंस प्राप्त उत्पादों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रही है।
कंपनी ने कहा कि भर्ती अभियान भारत के प्रमुख क्षेत्रों में शीर्ष प्रतिभाओं को आकर्षित करने पर केंद्रित होगा। इसमें इंजीनियरिंग, बिक्री, ग्राहक सहायता और संचालन में विविध अवसर प्रदान किए जाएंगे।
एश्योरेंस इंटरनेशनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मुकेश शर्मा ने कहा, “नए 2,000 पद जोड़ने से न केवल हमारी रणनीतिक पहल को समर्थन मिलेगा, बल्कि बिक्री बढ़ाने और असाधारण ग्राहक मूल्य प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”
यह भर्ती पहल तेजी से विकसित हो रहे वाहन खंड में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए एश्योरेंस इंटरनेशनल की दीर्घकालिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक है।
लुब्रिकेंट्स, बैटरी, फिल्टर और अन्य कलपुर्जों का विनिर्माण और विपणन करने वाली गुरुग्राम की कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 500 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)