देश की खबरें | ओडिशा के संबलपुर में छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के संबलपुर में एक सरकारी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर को 20 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संबलपुर, 17 जुलाई ओडिशा के संबलपुर में एक सरकारी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर को 20 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि छात्रा की शिकायत पर संबलपुर महिला थाने ने मामला दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार सहायक प्रोफेसर ने शादी का वादा कर अपने आधिकारिक आवास पर छात्रा का यौन शोषण किया लेकिन बाद में विवाह से इनकार कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह आरोप बालासोर के एक कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले एक प्रोफेसर के खिलाफ "कार्रवाई नहीं होने" के कारण आत्मदाह कर लिए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है।

लगभग 60 घंटे तक ज़िंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद सोमवार रात एम्स-भुवनेश्वर में उस छात्रा की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट