देश की खबरें | तेलंगाना फैक्टरी विस्फोट में मारे गए आठ ओडिशावासियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता : माझी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को घोषणा की कि तेलंगाना में इस सप्ताह के शुरू में एक फैक्टरी में हुए धमाके में मारे गए आठ उड़िया श्रमिकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

भुवनेश्वर, चार जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को घोषणा की कि तेलंगाना में इस सप्ताह के शुरू में एक फैक्टरी में हुए धमाके में मारे गए आठ उड़िया श्रमिकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से प्रदान की जाएगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ओडिशा सरकार की एक टीम दुर्घटना स्थल पर मौजूद है, जो राहत और चिकित्सा कार्यों की निगरानी कर रही है।

विस्फोट में मारे गए आठ उड़िया लोगों की पहचान गंजाम के छत्रपुर निवासी राजनाला जगन मोहन, कटक के तिगिरिया के लग्नजीत दुआरी, बालासोर के सिमुलिया निवासी मनोज राउत, जाजपुर के धर्मशाला निवासी डोलगोबिंदा साहू, नबरंगपुर के चैता भद्रा और रमेश गौड़ा, गंजाम के महानदापुर निवासी सिद्धार्थ गौड़ा और प्रशांत महापात्र के रूप में हुई है।

सीएमओ के मुताबिक, हादसे में मारे गए ओडिशा के सभी आठ लोगों के शव को उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा उत्पादन संयंत्र में 30 जून को हुए धमाके में कुल 38 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें