देश की खबरें | ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर हो रही असेंबलिंग, जमीनी बदलाव की जरूरत: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि देश में ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर सिर्फ असेंबलिंग हो रही, असली विनिर्माण नहीं हो रहा है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि देश में ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर सिर्फ असेंबलिंग हो रही, असली विनिर्माण नहीं हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक भारत उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं बनता, रोज़गार, विकास और ‘मेक इन इंडिया’ की बातें सिर्फ भाषण ही रहेंगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह ग्रेटर नोएडा में टेलीविजन निर्माण से संबंधित एक फैक्टरी का दौरा किया था। उन्होंने इसका एक वीडियो अपने ‘एक्स’ हैंडल और दूसरे सोशल मीडिया मंच पर साझा किया।

राहुल गांधी ने पोस्ट किया, ‘‘क्या आप जानते हैं कि भारत में बने ज्यादातर टीवी का 80 प्रतिशत हिस्सा चीन से आता है? ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर हम सिर्फ असेंबल कर रहे हैं- असली विनिर्माण नहीं। आईफोन से लेकर टीवी तक के पुर्ज़े विदेश से आते हैं, हम बस जोड़ते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छोटे उद्यमी निर्माण करना चाहते हैं, लेकिन न नीति है, न सहयोग। उल्टा, भारी कर और चुने हुए कॉरपोरेट का एकाधिकार है, जिसने देश के उद्योग को जकड़ रखा है।’’

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘जब तक भारत उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं बनता, रोज़गार, विकास और ‘मेक इन इंडिया’ की बातें सिर्फ भाषण रहेंगी।’’

उन्होंने कहा कि जमीनी बदलाव चाहिए ताकि भारत असेंबली लाइन से निकलकर असली विनिर्माण शक्ति बने और चीन को बराबरी की टक्कर दे सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट