देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करेगा: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत किया और कश्मीर के चुनाव के संदर्भ में विशेष तौर पर कहा कि इससे वहां लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत किया और कश्मीर के चुनाव के संदर्भ में विशेष तौर पर कहा कि इससे वहां लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव से कश्मीर में जहां लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी वहीं केंद्र शासित प्रदेश के विकास के नए दौर के द्वार खुलेंगे।

शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विश्वास जताया कि भाजपा हरियाणा में सत्ता बरकरार रखने के लिए भारी बहुमत हासिल करेगी।

शाह ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील की कि वे चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लें और बड़ी संख्या में मतदान करके ऐसी सरकार बनाएं जो शांति और विकास को बनाए रखे तथा युवाओं के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करे।

उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करता हूं। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने अथक पहलों की एक श्रृंखला के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने का एक नया युग बनाया है।"

उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करेंगे और क्षेत्र के विकास के नए दौर के द्वार खोलेंगे।"

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार केंद्र शासित प्रदेश में शांति, सद्भाव, सुरक्षा और विकास के नए मानक स्थापित कर रही है। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की जो प्रगति और लोगों का कल्याण सुनिश्चित करे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग जानते हैं कि कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि भाजपा को हरियाणा की जनता का अटूट विश्वास और भारी समर्थन मिलेगा।

नड्डा ने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार ने विकास और कल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं।

शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी से सटे राज्य में सुशासन का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी लगातार तीसरी बार यहां सरकार बनाएगी।

जम्मू-कश्मीर में लगभग एक दशक बाद 18 सितंबर से तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे, जो 2019 में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए सरकार चुनने का मौका प्रदान करेगा।

निर्वाचन आयोग ने यह भी घोषणा की कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान एक अक्टूबर को होंगे और दोनों चुनावों के परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त