J&K Elections Phase 1: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जन-जन के उत्कर्ष का नया सवेरा लेकर आएगा: जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव जन-जन के उत्कर्ष का नया सवेरा लेकर आएगा.

JP Nadda (img: FB)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव जन-जन के उत्कर्ष का नया सवेरा लेकर आएगा. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों की 24 सीट पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

नड्डा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए मतदान कर रहे समस्त मतदाताओं विशेषकर युवाओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं.’’ भाजपा नेता ने लोगों से कहा कि उनका प्रत्येक वोट सुरक्षित, शांत और प्रगति के पथ पर उन्मुख जम्मू-कश्मीर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal Resignation: अरविंद केजरीवाल को अब नहीं मिलेंगी सीएम वाली सुविधा और सैलरी, सरकारी आवास भी करना पड़ेगा खाली

उन्होंने कहा, ‘‘विगत वर्षों में प्रदेश ने एक लंबे संघर्ष के बाद शांति, सुरक्षित भविष्य और सर्वस्पर्शी लोकतंत्र के नए दौर में प्रवेश किया है, यह चुनाव जन-जन के उत्कर्ष का नया सवेरा लेकर आएगा.’’ उन्होंने लोगों से पहले मतदान और फिर जलपान की अपील की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड