Assam: नवंबर में लापता असम की महिला और उसका बेटा पाकिस्तान की जेल में

असम के नागांव से पिछले साल नवंबर में लापता एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को पाकिस्तान में कथित तौर पर वैध दस्तावेजों के बिना दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नागांव पुलिस और पीड़ित महिला के परिजनों ने यह दावा किया है.

प्रतीकात्मक (Photo Credit: Pixabay)

नागांव, 6 जनवरी : असम (Assam) के नागांव से पिछले साल नवंबर में लापता एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को पाकिस्तान (Pakistan) में कथित तौर पर वैध दस्तावेजों के बिना दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नागांव पुलिस और पीड़ित महिला के परिजनों ने यह दावा किया है. महिला की मां अजीफा खातून ने नागांव पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसके दामाद की दो साल पहले मौत हो गई थी और उसकी बेटी व नाबालिग नाती 26 नवंबर 2022 से लापता हैं.खातून के मुताबिक, दिसंबर 2022 में उसे पाकिस्तान की एक विधि फर्म का पत्र मिला, जिसमें कहा गया है कि ‍उसकी बेटी और नाती को बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों क्वेटा जिला कारागार में बंद हैं.

खातून के अनुसार, उसकी बेटी अपने ससुराल की संपत्ति बेचकर एक युवक के साथ पाकिस्तान चली गई थी. बताया जा रहा है कि यह युवक एक अफगान नागरिक है और पाकिस्तान में उसे भी गिरफ्तार कर क्वेटा जिला कारागार में बंद कर दिया गया है. खातून ने बताया कि उसने ‘अपनी बेटी को पाकिस्तान से भारत वापस लाने और नागांव में परिवार को सौंपने के लिए’ पुलिस से संपर्क किया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला दो देशों से जुड़ा हुआ है और ‘समुचित स्तर’ पर ही फैसला लिया जा सकता है, लिहाजा इसे उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव पर बोले मनोज तिवारी- AAP ने शुरू की गुंडा गर्दी, हार के डर से कर रहें हंगामा

खातून ने दावा किया कि उसने अपनी बेटी और नाती की वतन वापसी में मदद के लिए पाकिस्तानी दूतावास को पत्र लिखा था, लेकिन उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. उसके मुताबिक, अब उसने पाकिस्तान की जेल में अपनी बेटी और नाती की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी रिहाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने का फैसला किया है. खातून ने बताया कि उसने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मामले में पाकिस्तानी दूतावास के उच्चायुक्त को एक प्रतिवादी बनाकर याचिका दायर करने की अनिवार्य अनुमति भी मांगी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ind vs Pak T20 WC 2026: ICC की चेतावनी के बाद पाकिस्तान का U-टर्न, भारत के साथ अब मैच खेलने को हुआ राजी; 15 फरवरी को होगा दोनों देशों के बीच मुकाबला

मुश्किल में असम के CM हिमंत सरमा! ‘मुसलमानों पर गोली चलाते दिखाने वाले वीडियो’ को लेकर ओवैसी ने हैदराबाद में दर्ज कराई FIR, कार्रवाई की मांग

'ऊपर से फैलाया जा रहा है जहर': कांग्रेस ने असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के धार्मिक अल्पसंख्यक के खिलाफ कथित वीडियो को लेकर BJP पर बोला हमला

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

\