देश की खबरें | असम की महिला डॉक्टर को एक ही समय में कोरोना वायरस के दो स्वरूपों से संक्रमित पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम की एक महिला डॉक्टर को एक ही समय पर कोरोना वायरस के दो अलग-अलग स्वरूप से संक्रमित पाया गया है जोकि देश में इस तरह का पहला मामला हो सकता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी बोरकाकोटी ने यहां यह जानकारी दी।

डिब्रूगढ़, 20 जुलाई असम की एक महिला डॉक्टर को एक ही समय पर कोरोना वायरस के दो अलग-अलग स्वरूप से संक्रमित पाया गया है जोकि देश में इस तरह का पहला मामला हो सकता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी बोरकाकोटी ने यहां यह जानकारी दी।

कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद डॉक्टर वायरस के अल्फा और डेल्टा दोनों स्वरूपों से संक्रमित पायी गईं। आरएमआरसी की प्रयोगशाला में मई में मरीज में दोहरे संक्रमण का पता चला था।

डॉ बोरकाकोटी ने कहा कि दोहरे संक्रमण के कुछ मामले ब्रिटेन, ब्राजील और पुर्तगाल में सामने आए थे लेकिन इस तरह का मामला भारत में पहले सामने नहीं आया है।

टीके की दोनों खुराक लेने के करीब एक महीने बाद महिला और उनके पति कोरोना वायरस के अल्फा स्वरूप से संक्रमित पाए गए थे। दंपति डॉक्टर हैं और कोविड देखाभल केंद्र में तैनात थे।

वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा, '' हमने दोबारा दंपति के नमूने एकत्र किए और परीक्षण के दूसरे चरण में महिला डॉक्टर में दोहरे संक्रमण की पुन: पुष्टि हुई।''

उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर में हल्की गले की खराश, बदन दर्द और अनिद्रा के हल्के लक्षण थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\