देश की खबरें | असम : 80 नगर निकायों के लिए मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में 80 नगर निकायों के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच मतदान हो रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, छह मार्च असम में 80 नगर निकायों के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच मतदान हो रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य के 24 जिलों के 977 वार्ड के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और यह अपराह्न चार बजे तक चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है।’’

कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई जो यथाशीघ्र अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के इच्छुक दिखे।

असम निकाय चुनाव के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस चुनाव में 2,532 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें सबसे अधिक 825 उम्मीदवार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर 706 प्रत्याशी और असम गण परिषद के टिकट पर 243 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘नगर निकाय चुनाव शहरी क्षेत्रों के शासन में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है। चूंकि पूरे असम में नगर निकाय के चुनाव हो रहे हैं, मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने भविष्य के लिए अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें।’’

पात्र मतदाताओं की कुल 16,73,899 है जिनमें 8,41,534 महिला और 17 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

मतों की गिनती नौ मार्च को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान