देश की खबरें | असम : दो छात्राएं एक दिन के लिए जोरहाट की क्रमश: डीसी और एडीसी बनीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के जोरहाट जिले में दो छात्राओं ने शनिवार को एक दिन के लिए क्रमश: जिला आयुक्त (डीसी) और अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) का पद संभाला।

जोरहाट, 19 जुलाई असम के जोरहाट जिले में दो छात्राओं ने शनिवार को एक दिन के लिए क्रमश: जिला आयुक्त (डीसी) और अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) का पद संभाला।

दोनों छात्राएं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत आयोजित ‘एक दिन जिला आयुक्त के रूप में’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता की विजेता रहीं।

यह प्रतियोगिता 14-25 वर्ष की लड़कियों के लिए थी, जिसमें विजेताओं को अन्य पुरस्कारों के साथ एक दिन के लिए डीसी या एडीसी के रूप में सेवा करने का मौका मिलना था।

जोरहाट की डीसी जय शिवानी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लड़कियों को शासन में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

स्नातकोत्तर छात्रा गीताश्री शर्मा ने एक दिन के लिए जिला आयुक्त (डीसी) के रूप में कार्य किया, जबकि नौवीं कक्षा की छात्रा संशिता बरुआ ने अतिरिक्त जिला आयुक्त (एडीसी) के रूप में कार्य किया।

शिवानी ने कहा कि गीताश्री और संशिता ने मुख्य सचिव के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया और जिला आयुक्त कार्यालय की विभिन्न जिम्मेदारियों का अवलोकन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट