देश की खबरें | असम: भारत में घुसने की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशी व्यक्तियों को वापस भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को बताया कि दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से गिरफ्तार कर उनके देश वापस भेज दिया गया है।

गुवाहाटी, 11 दिसंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को बताया कि दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से गिरफ्तार कर उनके देश वापस भेज दिया गया है।

शर्मा ने हालांकि यह नहीं बताया कि विदेशी नागरिकों ने किस स्थान या क्षेत्र से भारत में प्रवेश करने का प्रयास किया।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ने के एक और सफल अभियान के तहत दो बांग्लादेशियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा गया और असम पुलिस द्वारा उन्हें सीमा पार वापस भेज दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिकों की पहचान सिमु बेगम और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है।

असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन एकीकृत जांच चौकी हैं - असम में सुतारकंडी, मेघालय में दावकी और त्रिपुरा में अखौरा - और भारत-भूटान सीमा पर दर्रांगा (असम) में एक जांच चौकी है।

असम के पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह ने पहले कहा था कि सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों को राज्य के प्रवेश स्थलों के माध्यम से संकटग्रस्त बांग्लादेश से लौटने की अनुमति दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\