देश की खबरें | असम : पुलिस मुठभेड़ों में दो आरोपी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के गुवाहाटी और धेमाजी में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों आरोपियों पर विभिन्न अपराधों के तहत मामला दर्ज है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, पांच सितंबर असम के गुवाहाटी और धेमाजी में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों आरोपियों पर विभिन्न अपराधों के तहत मामला दर्ज है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुवाहाटी में सुरक्षाकर्मियों को आत्मरक्षा में एक आरोपी पर उस समय गोलियां चलानी पड़ीं, जब उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि जिस आरोपी को टांग में गोली लगी, उसे हाल ही में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उस पर गुवाहाटी में एक रेव पार्टी में कथित तौर पर कोकीन की आपूर्ति करने का आरोप है।

सिंह ने दूसरे आरोपी के बारे में बताया कि उस पर कॉलेज की एक छात्रा पर हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप है। आरोपी ने धेमाजी जिले में पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

गौरतलब है कि मई के बाद से, राज्य में पुलिस मुठभेड़ों में कम से कम 23 संदिग्ध उग्रवादी और अपराधी मारे गए हैं जबकि हिरासत से भागने की कोशिश करने वाले 38 आरोपी घायल भी हुए हैं। इन मुठभेड़ों में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

असम में पुलिस मुठभेड़ की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार विपक्ष की कड़ी आलोचना का सामना कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\