देश की खबरें | असम : तीन बांग्लादेशी पकड़े गये, उन्हें बांग्लादेश के अधिकारियों के हवाले किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप तीन बांग्लादेशियों को पकड़ा गया और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

गुवाहाटी, 27 सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप तीन बांग्लादेशियों को पकड़ा गया और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

तीनों की पहचान मासूम खान, इकबाल हुसैन और मुजनूर रहमान के रूप में हुई है।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी करते हुए असम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन बांग्लादेशियों की पहचान की। उन्हें शीघ्र ही बांग्लादेश वापस भेज दिया गया। टीम को शाबासी।’’

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल एवं समस्या उत्पन्न होने के बाद असम में अब तक करीब 100 घुसपैठिये पकड़े गये हैं और उन्हें वहां के अधिकारियों के हवाले किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 1885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने पहले कहा था कि असम पुलिस भी सीमा पर कड़ी सतर्कता बरत रही है ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में न घुस पाए।

सिंह ने कहा था कि सीमा पर बीएसएफ पहली रक्षा पंक्ति है और असम पुलिस बतौर दूसरी रक्षा पंक्ति कड़ी सतर्कता बरत रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\