देश की खबरें | असम: बलात्कार, हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के लखीमपुर जिले में भीड़ ने बलात्कार और हत्या के आरोपी 45 वर्षीय एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को कथित रूप से पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उत्तर लखीमपुर(असम), 18 अगस्त असम के लखीमपुर जिले में भीड़ ने बलात्कार और हत्या के आरोपी 45 वर्षीय एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को कथित रूप से पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह व्यक्ति दो दिन पहले अदालत में पेशी के दौरान फरार हो गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गेरजय बरूआ उर्फ राजू बरूआ कुख्यात अपराधी था और वह घिलामारा थाना क्षेत्र के किलाकिली गांव में एक जलाशय के पास छिपा हुआ था लेकिन बृहस्पतिवार तड़के कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद, लोगों ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन दुर्गम क्षेत्र होने की वजह से उसे वहां पहुंचने में वक्त लगा। तबतक और ग्रामीण वहां जमा हो गए और उन्होंने बरूआ को पीटना शुरू कर दिया।

अधिकारी के मुताबिक, जब पुलिस पहुंची तो व्यक्ति बुरी तरह से घायल था और भीड़ से उसे बचाने के दौरान दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उसे ढकुआखाना सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए उत्तर लखीमपुर शहर भेजा गया है।’’

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ पिछले 15 साल के दौरान विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों से संबंधित दर्जनों मामले दर्ज हैं।

बरूआ, दो अन्य आरोपियों के साथ मंगलवार को ढकुआखाना न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के शौचालय से फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में थी।

दो अन्य आरोपियों में से एक को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि पुलिस अन्य की तलाश में है।

बरूआ की मौत की खबर फैलने के बाद ढुकआखाना अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

वह 22 जनवरी को उत्तर लखीमपुर के एक अस्पताल के कोविड -19 वार्ड से भाग गया था, लेकिन दो दिन के बाद उसे फिर से पकड़ लिया गया था। वह पिछले साल सितंबर में एक मुठभेड़ में घायल हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार