देश की खबरें | असम : बंधक जोड़े को छुड़ाने गई पुलिस पर भीड़ ने किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के लखीमपुर जिले में बृहस्पतिवार को अवैध संबंधों के आरोप में बंधक बनाए गए जोड़े को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसमें कम से कम चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तर लखीमपुर, तीन जुलाई असम के लखीमपुर जिले में बृहस्पतिवार को अवैध संबंधों के आरोप में बंधक बनाए गए जोड़े को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसमें कम से कम चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घिलमोरा पुलिस थाने के प्रभारी गाकुल चेतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि बलियानी कुंबांग के ग्रामीणों ने एक जोड़े को राज्य के बाहर से लौटने के बाद बंधक बना लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘"महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसका उस व्यक्ति के साथ कथित तौर पर रिश्ता है। वे यहां से भाग गए थे और असम के बाहर रह रहे थे। जब वे वापस लौटे तो गांव वालों ने उन्हें बंधक बना लिया।’’

चेतिया ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और जोड़े को मुक्त कराने की कोशिश की तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दोनों को वाहन से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारी टीम के सदस्यों ने दोनों को छुड़ाने की कोशिश की तो भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला कांस्टेबल को चोटें आईं और खून बहने लगा। एक अन्य कांस्टेबल भी घायल हो गई।’’

चेतिया ने बताया कि भीड़ ने महिला के कपड़े फाड़ दिए तथा पुरुष को बुरी तरह पीटा।

उन्होंने बताया, ‘‘ काफी मशक्कत के बाद हमारी टीम दोनों को बचाकर पुलिस स्टेशन पहुंच सकी। हम उन्हें उपचार के लिए ले गए हैं और वे खतरे से बाहर हैं।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर हमला करने के दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान