देश की खबरें | असम पंचायत चुनाव: पहले दो घंटों में आठ प्रतिशत से अधिक मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को हो रहे मतदान के शुरुआती दो घंटों के दौरान अनुमानित 8.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, दो मई असम में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को हो रहे मतदान के शुरुआती दो घंटों के दौरान अनुमानित 8.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 14 जिलों में सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम साढ़े चार बजे तक जारी रहेगा और फिलहाल यहां किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।

पहले चरण में तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, धेमाजी, लखीमपुर, सोनितपुर, बिश्वनाथ, कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिलों में मतदान हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि लखीमपुर में सबसे अधिक 14 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि डिब्रूगढ़ में सबसे कम सात प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। फिलहाल माजुली और हैलाकांडी से रिपोर्ट आना बाकी है।

यहां पहले चरण में 44.66 लाख पुरुष और 44.93 महिलाओं सहित 89.59 लाख से अधिक लोग मतदान करने के लिए पात्र हैं। मतदान के लिए 12,916 केंद्र बनाए गए हैं।

पहले चरण में 216 जिला परिषद, 94 आंचलिक पंचायत और 1,139 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मतदाताओं से जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं हर पात्र मतदाता से आज असम पंचायत चुनाव के पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं। आपका वोट मायने रखता है और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।’’

पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में सात मई को धुबरी, दक्षिण सलमारा, मनकचर, गोलपाड़ा, बोंगाईगांव, बारपेटा, बजाली, नलबाड़ी, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), होजई, नगांव, मोरीगांव और दरांग जिलों में मतदान होना है।

अगर पुनर्मतदान की स्थिति आती है तो प्रथम चरण के लिए चार मई को और दूसरे चरण के लिए नौ मई को इसके तहत मतदान होंगे।

यहां दोनों चरणों के लिए मतगणना 11 मई को होगी।

असम राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 348 जिला परिषद और आंचलिक परिषद उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 325 सीट के साथ बढ़त बना ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\