देश की खबरें | असम: बाढ़ से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित, 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ और भूस्खलन से दो और लोगों की मौत के साथ ही मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है जबकि रविवार को 20 से अधिक जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी/रंगिया/जोरहाट/तिनसुकिया, एक जून असम में बाढ़ और भूस्खलन से दो और लोगों की मौत के साथ ही मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है जबकि रविवार को 20 से अधिक जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

राज्य की सात प्रमुख नदियां उफान पर हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आगाह किया कि राज्य और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण निचले इलाकों और नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्थिति अधिक खराब होने की आशंका है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति की जानकारी लेने के लिए शर्मा से फोन पर बात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जबकि कई एजेंसियां ​​बचाव और राहत कार्यों में लगी हुई हैं।

राज्य के अधिकांश इलाकों में पिछले कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क परिवहन, रेल यातायात और नौका सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

राज्य सरकार ने पिछले कुछ दिन में गुवाहाटी में भूस्खलन में मारे गए पांच लोगों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा देर शाम जारी बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में कछार और श्रीभूमि जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 19 जिलों के 56 राजस्व सर्किलों और 764 गांवों के 3,64,046 लोग प्रभावित हैं।

कछार में सबसे अधिक 1,03,790 लोग प्रभावित हैं, इसके बाद श्रीभूमि में 83,621 और नागांव में 62,700 लोग प्रभावित हैं।

कछार से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिले में सभी शैक्षणिक संस्थान मंगलवार तक दो दिनों के लिए बंद रहेंगे।

एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि 3,524.38 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और 696 जानवर बह गए हैं।

कुल 52 राहत शिविरों में 10,272 लोग शरण लिए हुए हैं, जबकि 103 राहत वितरण केंद्र बनाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट