देश की खबरें | असम के मंत्री ने पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार से मुलाकात की, पांच लाख रुपये का चेक दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कृषि मंत्री अतुल बोहरा ने पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा मारे गए आदिल हुसैन शाह के परिवार से रविवार को मुलाकात की और असम सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की।

श्रीनगर, एक जून असम के कृषि मंत्री अतुल बोहरा ने पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा मारे गए आदिल हुसैन शाह के परिवार से रविवार को मुलाकात की और असम सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की।

बोरा ने असम सरकार की ओर से अनुग्रह राशि के तौर पर शाह के परिवार को पांच लाख रुपये का चेक भी भेंट किया।

बोरा ने बाद में पत्रकारों से कहा कि वह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलेंगे और उस शोकाकुल परिवार का मामला उठाएंगे जिसने अपना एकमात्र कमाने वाला सदस्य खो दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री (उमर अब्दुल्ला) से मिलना चाहते थे, लेकिन वह शहर से बाहर हैं।’’

बोरा ने कहा कि पूरी दुनिया ने आतंकी हमले की निंदा की है और इसके प्रतिशोध में नरेन्द्र मोदी सरकार को व्यापक समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब एक हैं और हमें मिलकर काम करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\