देश की खबरें | असम, मेघालय छह जगहों पर सीमा विवाद सुलझाने को तैयार; छह अन्य का समाधान जल्द : मुख्यमंत्री संगमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बुधवार को बताया कि असम और मेघालय छह जगहों पर अपना सीमा विवाद सुलझाने पर राजी हो गए हैं और छह अन्य जगहों पर भी समाधान जल्द निकालने को तैयार हैं।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बुधवार को बताया कि असम और मेघालय छह जगहों पर अपना सीमा विवाद सुलझाने पर राजी हो गए हैं और छह अन्य जगहों पर भी समाधान जल्द निकालने को तैयार हैं।

असम का 1972 में पुनर्गठन कर दो राज्य असम तथा मेघालय बनाए गए। हालांकि मेघालय ने असम पुनर्गठन कानून, 1971 को चुनौती दी है जिसके कारण दोनों राज्यों के बीच की 884.9 किलोमीटर लंबी सीमा में 12 जगहों पर विवाद पैदा हो गया है।

संगमा ने बताया कि दोनों राज्य विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘असम और मेघालय के बीच छह स्थानों को लेकर चर्चा हुई और उनके बीच सहमति बन गयी है।’’

संगमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पिछले महीने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर आपस में हुई चर्चा के निष्कर्ष से उन्हें अवगत कराया था।

संगमा ने कहा कि उन्होंने केन्द्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है और उन्हें आशा है कि केन्द्र जल्दी ही दोनों राज्यों को बुलावा भेजेगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम आएंगे तो पक्का ही इन छह स्थानों पर विवाद को सुलझा लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि भारत की स्वतंत्रता की 75वें वर्षगांठ से पहले बाकी छह जगहों पर विवाद को भी सुलझा लिया जाए।’’

सूत्रों ने बताया कि असम और मेघालय सरकारों के बीच गांवों को लेकर सहमति बनी है और उन्होंने नदियों और जंगलों जैसी प्राकृतिक सीमाओं की पहचान की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड