देश की खबरें | असम : खरगे, राहुल ने पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के एक दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार को पार्टी की राज्य इकाई के पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 16 जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के एक दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार को पार्टी की राज्य इकाई के पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।

गोगोई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम कांग्रेस नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए आज गुवाहाटी आए कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे जी और विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों, पीसीसी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, अनुषंगी संगठनों के प्रमुखों और डीसीसी अध्यक्षों के साथ हमने संगठन को मजबूत करने और आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयारी करने पर गहन चर्चा की।’’

गोगोई ने इसी के साथ बंद कमरे में हुई बैठक की तस्वीर भर साझा की।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि खरगे और गांधी ने हवाई अड्डे के पास एक होटल में आदिवासी समुदायों के सदस्यों और उत्पीड़न, विस्थापन की धमकियों और अन्य प्रकार के उत्पीड़न का सामना कर रहे लोगों से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दिन में यहीं पर अपनी पहली बैठक की।

प्रवक्ता ने दिन में बताया था कि दोनों नेताओं का दोपहर बाद गुवाहाटी से लगभग 40 किलोमीटर दूर चायगांव में पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक और बैठक करने का कार्यक्रम है।

इससे पहले लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्टी के राज्य नेताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें पारंपरिक असमिया ‘गामोसा’ पहनाकर अभिवादन किया।

अगले वर्ष असम विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है। गोगोई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं का यह पहला दौरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी