देश की खबरें | असम : अप्रैल महीने में बिजली गिरने, आंधी से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में अप्रैल महीने के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने और आंधी से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, एक मई असम में अप्रैल महीने के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने और आंधी से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने के दौरान खराब मौसम की वजह से मकान और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में अप्रैल की शुरुआत से ही आंधी के साथ भारी बारिश हो रही है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने शनिवार देर रात तक जारी एक बुलेटिन में कहा कि जोरहाट, डिब्रूगढ़ और धुबरी जिलों में शुक्रवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल के बाद से तीन दिनों के भीतर बिजली गिरने और आंधी के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कम से कम दो नाबालिग थे।

एएसडीएमए के बुलेटिन के मुताबिक पिछले तीन दिनों में मूसलाधार बारिश और तूफान से 325 गांवों के 4,630 लोग प्रभावित हुए हैं।

अप्रैल महीने के दौरान कई स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ 1,000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के कई हिस्सों में बिजली के खंभे और पेड़ भी उखड़ गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू