देश की खबरें | असम में तीसरे चरण के चुनाव में 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों पर मंगलवार को करीब 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

गुवाहाटी, छह अप्रैल असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों पर मंगलवार को करीब 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल चंद्र दास ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ तथा अधिक जानकारी मिलने पर वोट प्रतिशत में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने कहा, “प्राप्त सूचना के आधार पर, 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ।”

राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 79.93 प्रतिशत और दूसरे चरण में 80.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार साउथ सलमारा जिले में सर्वाधिक 89.49 प्रतिशत, धुबरी में 89.20 प्रतिशत और बिलासीपाड़ा में 87.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीसरे चरण में कुल 337 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 25 महिलाएं भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू