देश की खबरें | असम सरकार ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की अनुमति देगी: हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि कांग्रेस ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए अनुमति मांगती है तो राज्य सरकार जैसे ‘सभी पर्यटकों’ का स्वागत करती है, ठीक उसी प्रकार उसे (कांग्रेस को) इजाजत देगी।

गुवाहाटी, 11 जनवरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि कांग्रेस ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए अनुमति मांगती है तो राज्य सरकार जैसे ‘सभी पर्यटकों’ का स्वागत करती है, ठीक उसी प्रकार उसे (कांग्रेस को) इजाजत देगी।

शर्मा ने कहा कि हालांकि, कांग्रेस द्वारा असम में यात्रा आयोजित करने को लेकर अनुमति के लिए उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से रवाना होगी और 18 जनवरी को असम पहुंचेगी। सूत्रों के अनुसार, असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक रहेगी और राज्य के 17 जिलों से गुजरेगी। विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैंने मुख्य सचिव से पूछा है कि क्या कांग्रेस ने अनुमति मांगी है, लेकिन उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) अनावश्यक बतंगड़ बना रहे हैं। हमें नहीं पता कि वे कब और कहां आ-जा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि मीडिया को यात्रा के बारे में सब कुछ सूचित किया जाता है, लेकिन असम सरकार को किसी भी चीज़ के बारे में पता नहीं है।

पूर्वोत्तर के प्रमुख भाजपा नेता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की यात्रा के लिए भाजपा राजनीतिक जवाब देगी, लेकिन असम सरकार अनुमति मांगे जाने पर जरूर (अनुमति) देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें टकराव कहां है? चाहे वह 'न्याय’ हो या ‘अन्याय’, सभी पर्यटकों का राज्य में स्वागत है... यदि अधिक पर्यटक हमारे राज्य में आते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कांग्रेस की इस यात्रा को एक पर्यटक कार्यक्रम माना है, शर्मा ने इस पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया और कहा कि 2022-23 में 44 लाख, जबकि 2023-24 में अब तक 70 लाख से अधिक पर्यटकों ने असम की यात्रा की।

कांग्रेस ने कहा है कि देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

How To Watch India vs New Zealand 1st ODI Match Live Streaming In India: कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Swami Vivekananda Jayanti 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती! युवाओं के लिए प्रेरणा और संकल्प का महापर्व, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\